रायपुर , छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त आज 1 मई को जारी की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी लिए पूरी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश की 70 लाख 12 हजार से ज्यादा महिलाओं के खाते में करीब 655 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी होने के कारण इस बार कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च से हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की शुरुआत की थी। इसके बाद 2 और 3 अप्रैल को योजना की दूसरी किस्त जारी की गई, वहीं इसकी तीसरी किस्त आज दोपहर 12 बजे से महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये मिलेंगे।

More Stories
Chhattisgarh SC Commission में बड़ा बदलाव: रामलाल चौहान बने अध्यक्ष, वेदराम मनहर उपाध्यक्ष; देखें पूरी List
खाटू श्याम मंदिर पर चला बुलडोजर, 15 गांवों की आस्था पर उठे सवाल; प्रशासन बोला- सरकारी जमीन पर था अतिक्रमण
नेपाल में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ में 162 मौतें, 844 लापता; 133 भारतीयों की तलाश तेज