दीपावली त्यौहार के मद्दे नजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर हुई चर्चा, सीसी टीवी को दुरुस्त रखने दिया गया निर्देश!
धरमजयगढ़//दि बीबीसी लाइव/असलम खान :
दीपावली त्यौहारको ध्यान में रखते हुए ज्वेलरी शाप मालिको का थाना प्रभारी नंदलाल पैंकरा द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आहूत किया गया।जिसमे दुकान मालिकों को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सीसीटीवी दुरुस्त रखने साथ ही शॉप में प्राइवेट गार्ड लगाने आदि के बारे जानकारी दिया गया।
संवेदनशील थाना प्रभारी ने कहा की दीपावली हिंदू भाइयों का एक बड़ा त्यौहार है,जिसमे हर वर्ग के लोग मिलजुलकर मनाते हैं,मार्केट में भी शॉपिंग के लिए लोग बड़ी तादाद में आते हैं,इस लिहाज से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जायेगा, उनकी मंशा है के दीपावली शांति पूर्ण भाईचारे और अच्छे माहौल में लोग मनाए।कहीं शरारती तत्वों द्वारा चोरी या अन्य किसी प्रकार का कोई भी अपराध घटित ना हो, इस के लिए धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने बताया की इस बार दिवाली में पूरे क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग रहेगी, हर गली मुहल्ले में पुलिस की पैनी नजर रहेगी ताकि धरमजयगढ़ की शांत फिज़ा में कोई भी तरह का घटना ना हो,और सभी भाई चारे खुशहाली के साथ शांति से त्यौहार का आनंद ले सकें।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा