धरमजयगढ़//दि बीबीसी लाइव/असलम खान :
क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही 19 वर्षीय किशोरी के गुम होने की सूचना छाल थाने में दर्ज कराई गई है।वहीं किशोरी के गुम होने के बाद से स्थानीय पुलिस सहित परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
घटना के संबंध में पुरुंगा निवासी पवन कुमार साहू ने बताया की 16 अक्टूबर की रात में घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए,और उसकी 19 वर्षीय बहन प्रियंका साहू भी अपनी मां के साथ सोई हुई थी वहीं देर रात जब गुमशुदा किशोरी की मां की आंख खुली तो प्रियंका नही थी जिसके बाद आसपास काफी खोजबीन और तलाश किया गया साथ ही नाते रिश्तेदारों के यहां भी पता तलाश करने पर जब कोई जानकारी नहीं मिली तो आज घटना की रिपोर्ट छाल थाने में दर्ज कराई गई है।
वहीं गुम हुई किशोरी के भाई ने बताया की उसकी बहन प्रियंका का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, और वह किसी को बिना कुछ बताए कही चली गई है,परिवार वाले काफी चिंतित हैं।।

More Stories
दो हफ्तों में 3 हादसे, 4 मौतें… अब बस-ट्रक की भिड़ंत में 10 घायल, बस्तर में बेलगाम भारी वाहनों पर उठे सवाल
महिला आयोग की सुनवाई में बड़ा खुलासा: 13 नर्सों ने एजेंसी पर आधी सैलरी हड़पने का लगाया आरोप, FIR के निर्देश
आरक्षक की मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘आप स्वस्थ हैं, घर लौट रहे हैं’; पत्नी ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल