स्थानांतरण के बावजूद सचिव केशव पटेल आखिर क्यों नही दे रहे प्रभार?
कुडुमकेला के पंचगण समेत ग्रामीणों ने जनपद सीईओ घरघोड़ा से की लिखित शिकायत!
धरमजयगढ़-घरघोड़ा//दि बीबीसी लाइव/असलम खान :
घरघोड़ा ब्लॉक अंतर्गत इन दिनों ग्राम पंचायत सचिव को लेकर शह मात का खेल चल रहा है।यहां जिला पंचायत सीईओ के आदेश को धता बताते हुए केशव पटेल नामक सचिव द्वारा अतिरिक्त प्रभार कुडुमकेला का प्रभार नवीन सचिव को नहीं सौंपा जा रहा है। जिससे पूरे ग्राम पंचायत की व्यवस्था गड़बड़ा गई है।जिसकी लिखित शिकायत पंचगण सहित ग्रामवासियों ने घरघोड़ा सीईओ से की है,और शिकायत पत्र की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा तथा जनपद अध्यक्ष घरघोड़ा को भी दी है।
शिकायत पत्र के मुताबिक दर असल केशव पटेल पंचायत सचिव कोसमघाट एवम ग्राम पंचायत कुडुमकेला के अतिरिक्त प्रभार में थे,जिनका स्थानांतरण जिला पंचायत रायगढ़ के आदेश द्वारा तारीख 29.09.22को ग्राम पंचायत कया में हुआ है।लेकिन स्थानांतरण आदेश होने के बाद से सचिव पटेल कुडुमकेला नही आ रहे हैं और ना ही वहां का प्रभार सौंप रहे हैं,जिसकी वजह से कल्याणकारी योजनाएं पूरी तरह से प्रभावित हो रही हैं।
विदित हो की दिनांक 06.10.22 से 11.10.22 तक शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत गांव में छत्तीसगढ़िया खेल कूद कार्यक्रम कराया जाना था,जिसमे सचिव केशव द्वारा किसी प्रकार की कोई रुचि नहीं दिखाई गई।वहीं वर्तमान में 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक जोन स्तरीय खेल कूद में भी उनके द्वारा कोई रुचि नहीं दिखाया जा रहा है।इस सचिव के खिलाफ यह भी शिकायत है की, बीते 29 सितंबर 2022 को कुडुमकेला से स्थानांतरण होने के बाद 15 वें
वित्त से दिनांक 06.10.22 एवम 8.10.22 को लगभग राशि 20 लाख रुपए का भुगतान नियम विरुद्ध अन्य संस्थानों में किया गया है।
बताया जा रहा है केशव पटेल से दूरभाष से संपर्क करने पर खुद को छुट्टी पर होना बताते हैं।जबकि उनके ऊपर आरोप है की नियम के खिलाफ जाकर 15 वें वित्त की राशि का घोर दुरुपयोग किया गया है,जो की जांच का विषय है।ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया है की सरपंच कुडुमकेला और कुछ लोगों को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाकर सचिव द्वारा अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हर रोज कुछ न्यूज पोर्टल और समाचार पत्र के माध्यम से अनर्गल खबर चलाया जा रहा है।
बहरहाल ग्रामवासियों तथा पंचगण ने नवीन सचिव को प्रभार देने की मांग आला अधिकारियों से की है,ताकि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सके,व ग्राम पंचायत के प्रभावित कार्य समय पर
हो सके,और पंचायत को हितग्राही मूलक कार्यों का फायदा मिल सके।।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र