कानपुर के गुजैनी में सोमवार शाम एलिवेटेड हाईवे पर लूट मच गई। जिसे जो बर्तन मिला उसी में डीजल भरकर ले गया। हुआ ये था कि हाईवे पर गुजर रहे टैंकर में एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी। इससे सड़क पर डीजल बहने लगा। पहले तो लोग बोतलों और गैलन में डीजल भर कर ले गए। फिर जिसे जो बर्तन मिला उसी में डीजल भरने लगे। लोगों ने पुलिस को आता देखा तो वहां से भाग निकले। हादसे में कुल 500 लीटर डीजल बर्बाद हुआ है।
एसीपी गोविंद नगर विकास पाण्डेय ने बताया कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर लगभग 20 हजार लीटर डीजल लेकर फतेहपुर जा रहा था। टैंकर चालक उदयभान सिंह ने बताया कि हाईवे पर आगे चल रही कार ने ब्रेक लगा दी। एक्सीडेंट से बचने को उसने भी पॉवर ब्रेक लगा दी। ठीक पीछे चल रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
टैंक की चादर किनारे से फटी और उसमें से डीजल की धार बहने लगी। इस पर डीजल लूटने के लिए लोगों को जो बर्तन मिला, उसी में डीजल एकत्र करने लगे। पुलिस पहुंच गई तो लोग निकल गए।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा