August 11, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

शमी की चार गेंदों पर चार विकेट:आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन चाहिए थे, बने केवल 4

ब्रिस्बेन .

टी-20 वर्ल्ड कप के पहले वार्मअप मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी। उन्होंने एक रनआउट भी किया। उन्हें एक ओवर करने के लिए डगआउट से बुलाया गया था।

आखिरी ओवर में क्या-क्या हुआ…

  • 20वें ओवर की पहली गेंद शमी ने लो फुल-टॉस डाली। इस बॉल पर कमिंस ने 2 रन लिए।
  • दूसरी बॉल शमी ने यॉर्कर डाली और इस गेंद पर भी उन्होंने 2 रन लिए।
  • तीसरी बॉल पर शमी ने पैट कमिंस को कोहली के हाथों कैच आउट करा दिया।
  • चौथी गेंद पर शमी ने एश्टन एगर को रन आउट किया।
  • पांचवीं गेंद शमी ने यॉर्कर फेंकी और जोश इंग्लिश को बोल्ड कर दिया।
  • आखिरी बॉल शमी ने कमाल फेंकी। उन्होंने केन रिचर्डसन को भी बोल्ड कर भारत को जीत दिला दी।

मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 33 बॉल में 57 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 33 बॉल में 51 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 151.51 का रहा। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट केन रिचर्डसन ने लिए।