नयी दिल्ली . कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में सोमवार को यहां मतदान किया।
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में बेल्लारी के संगनाकल्लु में मतदान किया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सभी राज्यों की राजधानियों में मतदान हो रहा है और सभी प्रदेशों में स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालयों में सुबह 10 बजे से चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे तथा शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है।
कांग्रेस मुख्यालय में यहां मतदान शुरु होने से पहले पार्टी के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने मतपेटियों की जांच पड़ताल की और उसके बाद सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम ने मतदान किया। उसके बाद पार्टी के डेलिगेट्स ने भी मतदान शुरू किया।
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस के डेलिगेट्स कर्नाटक में बेल्लारी जिले के संगनाकल्लु में मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा में बैठक के लिए निर्धारित कंटेनर को मतदान केंद्र बनाया गया है और डेलीगेट्स वही मतदान कर रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव हो रहे हैं और मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। मतगणना 19 अक्टूबर को की जाएगी।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा