August 10, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

बस के ड्राइवर को तड़के झपकी आ गई और देखते ही देखते बस सामने खड़े ट्रक से…

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, बगीचा से दुर्ग जाने के लिए निकली बस के ड्राइवर को तड़के झपकी आ गई और देखते ही देखते बस सामने खड़े ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, 22 यात्री घायल हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत की बात है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार दुर्ग रोडवेज की बस जशपुर जिले के बगीचा से दुर्ग तक चलती है। बस रोज की तरह रविवार की रात बगीचा से दुर्ग जाने के लिए निकली थी। घटना रात करीब 3.30 बजे की है। बस बिलासपुर से निकलकर हिर्री थाना क्षेत्र के भोजपुरी टोल प्लाजा के 200 मीटर पहले पहुंची थी। तभी नेशनल हाईवे में किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।