सरायपाली//दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :
ग्राम अर्तुण्डा में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत हमर पुलिस हमर संघ के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली अभिषेक केसरी व थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह के निर्देशन में चौकी बलौदा अंतर्गत ग्राम अरतुंडा मे सामुदायिक पुलिसिंग खेलकूद का आयोजन किया गया।
जिसमें विभिन्न खोलों को सम्मिलित किया गया था, कबड्डी, क्रिकेट ,खो खो ,कुर्सी दौड़ , लंबी कूद ,आदि खेलों को सम्मिलित किया गया था। जिसमें कबड्डी में प्रथम पुरस्कार के हकदार बलौदा टीम के खिलाड़ियों ने अपना जगह बनाया तथा द्वितीय पुरस्कार के लिए ग्राम पल्सापाली के खिलाड़ियों ने अपना जगह बनाया। क्रिकेट मैच में प्रथम स्थान ग्राम अर्तुण्डा के खिलाड़ियों ने अपना जगह बनाया एवं द्वितीय पुरस्कार के लिए ग्राम पुजारीपाली के खिलाड़ियों ने अपना जगह बनाया। कुर्सी दौड़ महिला वर्ग में सीता बरिहा प्रथम स्थान पर अपना जगह बनाया, इंदु बरीहा द्वितीय स्थान एवं उषा बरिह ने तृतीय स्थान।
इस प्रकार पुरस्कार वितरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस खेल में लगभग 350से 400 महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे। सभी के लिए उत्तम खाना ब्यवस्था रखा गया था तथा आस पास के गाँव के जीतने भी दर्शक थे। सभी के लिए भोजन ब्यवस्था रखा गया था, तथा दुर दराज से आए सभी महीला ,पुरुष व बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया, व समय 5: 30से 06बजे तक संपन्न हुआ।

More Stories
2 साल बाद टीम इंडिया में लौटे सरफराज खान, पिता नौशाद के साथ शेयर की तस्वीर; श्रीलंका टेस्ट से पहले बढ़ा रोमांच
CINTAA में बड़ा संकट! पूनम ढिल्लन-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप, 8 सदस्यों के इस्तीफे से मचा हड़कंप
राहुल गांधी की 3 मांगों से संसद में बढ़ा घमासान, अमित शाह से पूछा- छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश किसने दिया?