बेटी है तो कल है
सक्ति/दि बीबीसी लाइव/हर्ष केडिया :
ग्राम सकर्रा में चल रही भागवत कथा में लोगों को मिल रहा भागवत कथा का रसपान एवं उचित आध्यात्मिकता का मार्गदर्शन हो रहा है।
चाय वाले बाबा के नाम से सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय आचार्य पंडित श्री नरेंद्र नयन शास्त्री जी महाराज की भागवत कथा ग्राम शर्करा में चल रही है। जिसमें लोगों को आध्यात्मिकता का मार्ग एवं भागवत कथा का रसपान प्राप्त हो रहा है। महाराज जी के द्वारा चढ़ावे में आई गई संपूर्ण राशि को गांव के बेटियों को देने की घोषणा की है।
महाराज जी का कहना यह है कि आध्यात्मिकता के द्वारा पूर्ण तरह से गर्भ हत्या पर विराम लगाया जा सकता है। उनका कहना है की अगर बेटी ना होती तो हम ना होते! अगर बेटी ना होती तो यह संसार ना होता! अगर बेटी ना होती तो साधु संत महात्मा ना होते!
यह कहते हुए उन्होंने सारे चढ़ावे की राशि को गांव की बेटियों को समर्पित कर दिया।
महाराज जी का कहना है की आध्यात्मिकता के द्वारा गर्भ हत्या पर पूरी तरीके से विराम लगाया जा सकता है।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा