कांकेर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर के विधायक मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से दुखद निधन हो गया है. वह 58 वर्ष के थे. उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं. प्राप्त जानकारी के अुनसार विधानसभा उपाध्यक्ष धमतरी में सर्किट हाउस में ठहरे थे. इसी दौरान आज तड़के अचानक उनको दिल का दौरा पड़ा, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मनोज मंडावी नवंबर 2000 में अलग छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद तात्कालीन अजीत जोगी सरकार में मंत्री रहे. छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी का आज आकस्मिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज सायं 04 बजे उनके गृह ग्राम नाथियानवागांव , विकास खंड कांकेर में किया जायेगा।
छत्तीसगढ़ में आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र के प्रभावशाली नेता एवं भानुप्रतापपुर के कांग्रस विधायक मंडावी दिसंबर 2019 में सर्वसम्मति से राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्वाचितहुए थे.

More Stories
2 साल बाद टीम इंडिया में लौटे सरफराज खान, पिता नौशाद के साथ शेयर की तस्वीर; श्रीलंका टेस्ट से पहले बढ़ा रोमांच
CINTAA में बड़ा संकट! पूनम ढिल्लन-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप, 8 सदस्यों के इस्तीफे से मचा हड़कंप
राहुल गांधी की 3 मांगों से संसद में बढ़ा घमासान, अमित शाह से पूछा- छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश किसने दिया?