August 8, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

राहगीरों के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने वाला एक अपचारी बालक गिरफ्तार

आरोपी के साथी फरार..

सरायपाली :

थाना सरायपाली अंतर्गत झिलमिला चौक से बैतारी चौक और सारंगढ़ रोड एवं कुछ सुनसान जगहों पर बैठने वाले लोगो के साथ लगातार मारपीट, लूट की घटनाएं हो रही थी।
मामले की पातासाजी करने पुलिस प्रशासन लगातार जांच पड़ताल कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर आज एक अपचारी बालक को गिरफ्तार करने में सफलता मिल पाई है।

मुखबीर की सूचना पर अपचारी बालक उम्र -17 वर्ष को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया है और अन्य आरोपियों कि पतासाजी की जा रही है। पुलिस और ग्रामीणो के सहयोग से लगातार आरोपियों की पतासाजी कि जा रही थी, आरोपीगण फरार है जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही है।

आज थाना सरायपाली में उक्त गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 506, 323, 327, 34 भादवी का अपराध कायम किया गया है।