August 7, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

पिंक टायलेट बंद पड़ा, देख रेख करने वाला कोई माई बाप नहीं, अव्यवस्था का आलम, महिलाएं हो रहीं परेशान

रायपुर। बैजनाथपारा में एवरग्रीन चौक में स्थित पिंक टायलेट कई दिनों से देखरेख की व्यवस्था नहीं होने के कारण बंद होने के कगार पर है। यह शहर के मध्य स्थित है। यहां काफी लोगों का लगातार आना जाना लगा रहता है। यह पिंक टायलेट महिलाओं के लिए काफी मददगार है।

अभी यह टायलेट का उपयोग महिलाएं नहीं कर पा रही हैं। इससे बाजार में आने जाने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। देखा जाए तो यहां पर टायलेट कई सालों पहले होना चाहिए था। लेकिन अफसरों और नेताओं को कई सालों बाद ध्यान आया कि यहां पर टायलेट होना चाहिए और यह पिंक टायलेट भी अव्यवस्था के कारण बंद पड़ा हुआ है।