अवैध रूप से परिवहन 03 ट्रक को पुलिस ने किया जप्त
उड़ीसा का धान छत्तीसगढ़ में खपाया जा रहा है
रायपुर – कोण्डागांव :
छत्तीसगढ़ प्रदेश में 01नवंबर से धान खरीदी चालू हो चुकी है! विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में आचार संहिता लागू है! इसी बीच बड़े पैमाने पर प्रदेश में धान की अवैध खेप परिवहन की शिकायतें आ रही है।
आज कोंडागांव जिले के थाना अंनतपुर पुलिस ने धान के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्यवाही की है! पुलिस ने धान से भरे तीन ट्रक पर जप्ती की कार्यवाही की है!
उक्त मे ट्रक क्रमांक CG 27 G 0130 में 450 बोरी , CG 17 H 4575, 450 बोरी और CG 17 H 1587 में 400 बोरी कुल 1300 बोरी धान जप्त किया गया है!
ज्ञात हो कि उक्त धान उड़ीसा के जामरूंडा से परिवहन कर कोंडागांव में खपाने व्यापारियों के द्वारा लाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनो ट्रकों को पकड़ा है।
दो ट्रक के चालक फरार हो गए , एक चालक को पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
उक्त अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रक नवीन गोलछा की है, जो माजीसा राइस मिल के मालिक है और एक ट्रक कान्तु गोलछा की है। तीनों ट्रक को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु के लिए भेजा गया है।
तीनों ट्रक में ओड़िशा से धान लाया जा रहा था – एएसआई
थाना अनंतपुर के एएसआई ए आर मेश्राम ने बताया कि कोंडागांव जिले में रुटीन चेकिंग के दौरान रात्रि ग्राम बेलोंडी के धान चेकपोस्ट नाका के पास दो ट्रक और ऐरला नाका के पास एक ट्रक को पकड़ा गया! तीनो ट्रक में उड़ीसा से धान अवैध परिवहन कर रहे थे। इन ट्रकों में कुल 1300 बोरी धान भरा हुआ था, जिसका कोई दस्तावेज भी नही था। जिसे 102 सीआरपीसी के तहत जप्ती की गई।
मेश्राम में कहा कि इस अवैध परिवहन के मामले में मंडी समिति कोंडागांव को अग्रिम कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा। अभी तक ट्रक के मालिक नहीं पहुंचे हैं। इसमें से कांतू गोलछा का ट्रक ड्राइवर ही मौजूद है, जबकि नवीन गोलछा के दो ट्रक ड्राइवर फरार हो गए हैं।
एएसआई ए आर मेश्राम ने बताया की पूछताछ के बाद पता चला है की वाहन क्रमांक सीजी27 जी 0130 – 450 बोरा 20.250 टन , वाहन क्रमांक सीजी 17 एच4575 में 450 बोरा 20.250 टन , का मालिक नवीन गोलछा है तथा
वाहन क्रमांक सीजी17 एच1587 – 400 बोरा 18 टन का मालिक कांतू गोलछा है।

More Stories
सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी
नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन और प्री-कर्सर डिटेक्शन किट पर कार्यशाला का आयोजन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान: इंदौर पार्षदों को हाई कोर्ट से नोटिस, क्या यह विवाद बनेगा कानूनी मिसाल?