April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

66 कट्टा अवैध धान परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही

66 कट्टा धान सरना एवं मोटा धान कीमती 54,120 रुपए एवं घटना में पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 D 2878 कीमती 1,50,000 रुपए जप्त!

सरायपाली :

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद में हो रहे अवैध धान परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था!


इसी क्रम में दिनांक 01/12/23 के मध्य रात्रि थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी को जरिए मुखबिर से सूचना मिला की पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 D 2878 में लंबर की ओर से अवैध धान सरायपाली की ओर आ रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान लंबर पहुंचकर वाहनो को चेक करते समय सरसीवा रोड की ओर से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक CG 13D 2878 को रोककर उसमे बैठे ड्राइवर को पुछताछ करने पर उसमे 66 कट्टा धान सरना मोटा धान अवैध रूप से परिवहन करना बताया!

उक्त आरोपी से उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम गजानंद साहु, पिता स्व.जगत राम साहू, उम्र 28 वर्ष साकीन पहंदा, थाना केडार जिला सारंगढ़ का रहने वाला बताया! जिसे मौके 66 कट्टा धान सरना एवं मोटा धान एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 D 2878 को धारा 102 के तहत जप्त कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन तैयार कर कृषि उपज मंडी समिति सरायपाली को सौपा गया है!

संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई डामनलाल नागवंशी, आरक्षक विक्रम लहरे, परमेश्वर प्रजापति एवं साइबर सेल स्टाफ का योगदान रहा!