सोसाइटी में गड़बड़ी ग्राम पंचायत एरमसही का मामला
जयरामनगर- मस्तूरी :
ग्राम पंचायत एरमसही मे उचित मूल्य राशन की दुकान सोसाइटी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है!
इसकी शिकायत फूड इंस्पेक्टर ललिता बाई शर्मा एवं उच्च अधिकारी से विगत 3 महीने पूर्वक की जा चुकी है, उनके द्वारा आज भी यह कहा जा रहा है जैसे समय मिलेगा हम जरूर जांच करने आएंगे! ऐसा लग रहा है मानो इसमें शासन प्रशासन के सहयोग से गड़बड़ियों को अंजाम दिया जा रहा है!
आपको बता दें कि आज दिनांक तक ललिता बाई शर्मा ने जांच करने आना उचित नहीं समझा! समय पर समय बढ़ता जा रहा है, उनका कुछ अपना स्वार्थ से जुड़ा हुआ है माना जा सकता है , या बहुत बड़ा सवालिया निशान है?
मीडिया में खबर प्रकाशित होने व शिकायत के बावजूद अधिकारियों पर स्टॉक की जांच करने ना आना और 3 महीने से अधिक का समय निकलना दर्शाता है कि सोसायटी संचालक को मामले की गड़बड़ी की पूर्ति करने का उचित समय दिया जा रहा है!

More Stories
सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी
नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन और प्री-कर्सर डिटेक्शन किट पर कार्यशाला का आयोजन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान: इंदौर पार्षदों को हाई कोर्ट से नोटिस, क्या यह विवाद बनेगा कानूनी मिसाल?