रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 1 दिसंबर को खेले जाने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के चौथे मैच की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग जारी है। आज मंगलवार 28 नवंबर से ऑफलाइन टिकट की बिक्री शुरू हो गई है।
जिसमें स्टूडेंट्स को 1000 में टिकट मिलेगी। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच के लिए फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, स्टूडेंट्स सुबह 6.30 बजे से लाइन लगाकर टिकट खरीदी के लिए तैयार खड़े है। वहीं कुछ छात्रों में टिकट बिक्री की प्रक्रिया को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली है। उनका कहना है कि यह टिकट डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए छात्रों को 1000 रुपए में टिकट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पात्र छात्रों को वैघ पहचान पत्र दिखाना होगा। साथ ही पहचान पत्र की एक फोटो कॉपी काउंटर में जमा करनी होगी। जिसके बाद ही उन्हें टिकट मिलेगी। टिकट बिक्री आज सुबह 11 बजे से सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा, रायपुर में ऑफलाइन उपलब्ध होगी।

More Stories
खम्हारपाली चेक पोस्ट एक बार फिर बना अवैध वसूली का अड्डा!
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर चर्चा..
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील