नासिक. महाराष्ट्र के नासिक में कल रात एक बस में आग लग जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि कल रात बस में आग लग जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी। शवों और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि हम अभी म़ृतकों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
रिपोर्टो के अनुसार शनिवार तड़के एक यात्री बस नासिक-औरंगाबाद राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और उसमें आग लग गई। जिससे कई यात्री बस से फंस गए जबकि अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए।

More Stories
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की