August 10, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सेना ने भूस्खलन में छह सैनिकों की मौत का खंडन किया

नयी दिल्ली. सेना ने लद्दाख में भूस्खलन में छह सैनिकों के मारे जाने की रिपोर्टों का खडन करते हुए कहा है कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।
भूस्खलन में सैनिकों की मौत की रिपोर्ट के बाद सेना ने एक स्पष्टीकरण जारी कर कहा कि सेना के छह जवानों की लद्दाख में भूस्खलन में मौत की खबर झूठी है और लद्दाख में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि रिपोर्ट में कहा गया था कि सेना की कुछ गाडियां भूस्खलन की चपेट में आ गयी जिससे छह जवानों की मौत हो गयी।