नयी दिल्ली. उत्तर प्रदेश में बबीना फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान सेना के टी-90 टैंक का बैरल फटने से दो सैनिकों की मौत हो गयी।
सेना के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि घटना के समय तीन सैनिक टैंक पर थे। बैरल फटने के बाद उन्हें तुरंत सेना के बबीना अस्पताल ले जाया गया हालाकि कमांडर और गनर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीसरे सैनिक की हालत खतरे से बाहर है और उनका उपचार किया जा रहा है।
दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है। दुर्घटना में मारे गये जवानों में से एक राजस्थान जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल से है।

More Stories
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की