May 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने चुना क्षेत्ररक्षण

लखनऊ, भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट शृंखला के पहले मैच में यहां गुरुवार को टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर वर्षा के कारण ओवरों की संख्या घटा कर 40-40 कर दी गयी है।
भारत के कप्तान शिखर धवन ने अंतिम एकादश में रितुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई को अपना पदार्पण मैच खेलने का मौका दिया है वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अपने चोटग्रस्त खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस के स्थान पर मार्को जैनसेन को अंतिम एकादश में शामिल किया है।