दरभंगा. जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार को धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस के सहयोग से आज दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि मुंबई से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सुबह पांच बजे छापा मारकर एक व्यक्ति राकेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ मुंबई लेकर चली गई है ।
गौरतलब है कि बुधवार को रिलायंस फाउंडेशन के मुंबई स्थित अस्पताल मैं फोन कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल को बम विस्फोट कर उड़ा देना और मुकेश अंबानी तथा उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी ।

More Stories
प्रकाश राज का बड़ा दावा- वोटर लिस्ट से हटाया गया नाम, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल; अब चुनाव अधिकारियों के जवाब का इंतजार
‘हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा’! PM मोदी की देशवासियों से खास अपील, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि
YouTube Monetization पर बड़ा बदलाव! 4,000 नहीं अब 8,000 घंटे चाहिए होंगे, Shorts क्रिएटर्स की भी बढ़ेगी टेंशन