नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ मंगलवार को फोन पर बात की और कहा कि युद्धग्रस्त रूस-यूक्रेन के बीच किसी भी तरह के शांति प्रयासों में योगदान के लिए भारत तैयार है।
दोनों नेताओं ने यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे टकराव के बारे में चर्चा की। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि वहां टकराव जल्द समाप्त होना चाहिए और बातचीत तथा राजनय से विवाद का समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि टकराव का सैन्य समाधान नहीं हो सकता और भारत दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के शांति प्रयासों में योगदान के लिए तैयार है।
प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर , अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और सभी देशों की संप्रभुता तथा प्रादेशिक अखंडता का सम्मान किये जाने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत यूक्रेन सहित सभी जगहों के परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को अत्यंत महत्वपूर्ण मानता है। उन्होंने कहा कि इन प्रतिष्ठानों को खतरे के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।

More Stories
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की