मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में काम करती नजर आ सकती है।
पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की मुख्य भूमिका है।फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर की एंट्री हो गई है। कहा जा रहा है कि निर्माता फिल्म की कास्टिंग में किसी बड़े नाम को शामिल करना चाहते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जाह्नवी कपूर को फिल्म के लिए अप्रोच किया था।
बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जनवरी 2023 में शुरू होगी और इसी दौरान जाह्नवी भी अक्षय-टाइगर को ज्वाइन करेंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग भारत में नहीं बल्कि स्कॉटलैंड, यूके और सउदी में की जाएंगी। फिल्म को प्रोड्यूसर वासु भगनानी और जैकी भगनानी है।

More Stories
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की