June 10, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

नेशनल गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने गाड़ दिया लट्ठ,पदकों की हो गई बौछार

पंचकूला. हरियाणा का National Games में दबदबा कायम रखा है. ओलिंपिक और Commonwealth खेलों में देश के खिलाड़ियों जो पदक जीते हैं उनमें आधे से ज्यादा पदक जीतने वाले खिलाड़ी हरियाणा से हैं. अब ये खिलाड़ी 36वें राष्ट्रीय खेलों में भी धमाल मचा रहे हैं. गुजरात के अहमदाबाद में चल रहे इन Games में हरियाणा अब तक नौ स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है. हरियाणा के खाते में तीन रजत तथा चार कांस्य पदक हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कामना की है कि सभी पदक विजेता खिलाडी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखे. हरियाणा के सबसे पसंदीदा खेल कुश्ती में कोई और राज्य यहां टिक भी नहीं पाया. खिलाड़ियों ने अपने दांव-पेंच से प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देकर राज्य के खाते में Medals की बारिश कर दी. हरियाणा ने कुश्ती में पांच Gold, दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किये है. 87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन श्रेणी में सुनील ने पंजाब के हरप्रीत सिंह तथा 67 किलोग्राम ग्रीको-रोमन श्रेणी में आशू ने पंजाब के करनजीत सिंह को हराकर स्वर्ण पदक जीते है. इसी प्रकार 97 किलोग्राम फ्री-स्टाइल श्रेणी में दीपक ने पंजाब के साहिल को हराकर Gold Medal जीता इसी श्रेणी में हरियाणा के प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक जीता. 57 किलोग्राम फ्री-स्टाइल श्रेणी में आखिरी मुकाबला हरियाणा के ही खिलाड़ियों के बीच हुआ, जिसमें अमन ने स्वर्ण पदक जीता तो वहीं उदित को Silver पदक मिला. 62 किलोग्राम Freestyle लड़कियों की कुश्ती में हरियाणा की मनीषा ने प्रदेश की ही शैफाली को हराकर स्वर्ण पदक अपना नाम किया. इसके अलावा 76 किलोग्राम फ्री-स्टाइल कुश्ती में हरियाणा की रितीका ने कांस्य पदक जीता