May 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

हरियाणा में टल सकती है पंचायत चुनाव की घोषणा

चंडीगढ़. हरियाणा में पंचायती चुनाव को लेकर कल घोषणा होने वाली थी. अब खबरें आ रही है कि इन घोषणाओं में देरी हो सकती है. सरकार के पंचायत विभाग की तरफ से अभी तक आयोग को तैयारियों का लेटर ही नहीं भेजा गया. बता दें कि इसी लेटर के आधार पर आयोग की तरफ से चुनावों का ऐलान किया जाएगा. अभी तक Election Commission की तरफ से इस बारे में औपचारिक तौर पर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है.

पंचायत विभाग ने नहीं भेजा तैयारियों का लेटर 

पहले घोषणा करने की वजह से चुनाव आयोग के अफसरों की पहले ही जमकर खिल्ली उड़ चुकी है, जिस वजह से उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है. Government ने भी इसे चुनाव आयोग का काम बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया है. पहले State इलेक्शन कमिशन की तरफ से दो चरणों में चुनाव करवाने पर विचार किया जा रहा था, परंतु अधिकारियों की कमी के चलते अब चुनावों को 4 स्टेज में करवाया जाएगा. SEC पहले से ही अत्यधिक संवेदनशील के रूप में नामित मतदान केंद्रों की पूरी Video ग्राफी सुनिश्चित करने की तैयारी कर रहा है