May 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

यातायात नियमों में हुआ बदलाव, नियम तोड़े तो होगा परमिट और लाइसेंस सस्पेंड

रोहतक. सरकार ने हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगानेेे के लिए विभिन्न Traffic Rules बनाए हुए हैं. इन नियमों का पालन करना सभी वाहन चालकों के लिए अनिवार्य है, लेकिन फिर भी कुछ वाहन चालक इन यातायात Rules का उल्लंघन करते हैं. अब ऐसे वाहन चालकों पर न केवल जुर्माना लगेगा बल्कि उनका लाइसेंस और Permit भी सस्पेंड किया जाएगा. सरकार ने बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर Cantrol करने के लिए यह नियम बनाए हैं.

3 बार यातायात नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्यवाही

कुछ वाहन चालक ऐसे होते हैं, जिन्हें बार- बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने की आदत पड़ चुकी है, उनकी इस आदत को खत्म करने के लिए मुख्यालय की तरफ से जिले के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) सचिव को इन नियमों का पालन करवाने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं, और कहा कि यदि कोई वाहन चालक 1 महीने में 3 बार नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए, और उनका Permit व लाइसेंस रद्द कर दिया जाए.

जिले में 59000 कमर्शियल वाहन पंजीकृत   

विभाग की तरफ से जारी किए गए निर्देश कमर्शियल वाहनों पर लागू होंगे, नॉन कमर्शियल वाहनों के लिए अभी तक कोई निर्देश नहीं आए हैं. जिले में लगभग 59,000 कमर्शियल वाहन पंजीकृत हैं. सबसे ज्यादा यातायात नियमों का उल्लंघन बड़े वाहन जैसे ट्रक, स्कूल बस, Bus आदि के चालक करते हैं, क्योंकि वे समय पर गंतव्य स्थान पर पहुंचने के चक्कर में यातायात नियमों को तोड़ते है, जिससे की बड़े हादसे होने की संभावना बनी रहती है.

3 महीने के लिए लाइसेंस होगा रद्द

RTA सचिव डॉ संदीप गोयत ने बताया कि मुख्यालय की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि बार- बार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी. अतः वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें. इसके अलावा जिस भी वाहन चालक पर कार्यवाही की जाएगी उसका लाइसेंस और Permit 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा, और 3 महीने बाद उसे फिर से रिन्यू करवाने के लिए वही प्रक्रिया दोबारा से पूरी करनी पड़ेगी जो लाइसेंस और परमिट शुरू से बनवाने के लिए करनी पड़ती है