May 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मीसाबंदी पेंशन बंद- सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का स्वागत : विकास तिवारी

मीसाबंदी पेंशन बंद करने के लिये विकास तिवारी ने मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र!

रायपुर//दि बीबीसी लाइव :

मीसा बंदियों को मिलने वाली सम्मान निधि पर रोक लगाए जाने को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा है कि उन्होंने मीसा बंदियों पर खर्च की जाने वाली करोड़ो रुपयों की राशि के वितरण पर रोक लगाने और इस नियम को समाप्त करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की थी।
जिसके बाद राज्य सरकार ने तत्काल मीसाबंदीयो को दी जाने वाली पेंशन पर रोक लगा दी थी।

विकास तिवारी ने आगे कहा की जिसके बाद मीसाबंदियों द्वारा बिलासपुर हाईकोर्ट में चुनौती देकर अपना पेंशन बहाल करवा लिया था।
जिस आदेश पर आज सुप्रीम कोर्ट ने पुनः रोक लगा दी है।

इस फ़ैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा की आरएसएस को ख़ुश करने के लिये जनता की गाढ़ी कमाई की राशि मीसाबंदियों को ख़ैरात के रूप में दी जाती थी, जिसमे लगभग 100करोड़ रुपय की राशि खर्च हुई थी।
अब इस मद की राशि का उपयोग जनहित के कार्यों में किया जायेगा।