May 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

06साल के बच्चे की बलि : दरिंदे बोले- भोले शंकर ने दिया आदेश!

चाकू से काट दिया गला, आरोपी गिरफतार!

नई दिल्ली//दि बीबीसी लाइव :

घटना दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाना इलाके की है। जहां दो युवकों ने बलि के नाम पर छह साल के एक मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें की लोधी कॉलोनी थाना इलाके में रविवार रात को दो युवकों ने एक छह साल के बच्चे की बलि दे दी।
आरोपियों ने चाकू से उस बच्चे का गला काट दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्चे का नाम धर्मेंद्र है वह गांव गिरधरपुर पोस्ट कठेरिया जिला बरेली यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों का कहना है कि उन्हें भोले शंकर ने बलि करने का आदेश दिया था। आरोपियों के नाम विजय और अमर कुमार हैं। पुलिस विजय को सनकी बता रही है।

पुलिस दोनों से पूछताछ करने में लगी हुई है। आरोपी व पीड़ित दोनो सीआरपीएफ की निर्माणाधीन हेड क्वार्टर की बिल्डिंग में रहते हैं।