नई दिल्ली. हर स्वाद लगने वाली चीज स्वादिष्ट हो, यह जरूरी नहीं होता। कहा जाता है कि हेल्दी चीजें अक्सर बेस्वाद और कड़वी होती हैं। वेट लॉस के मामले में भी यह बात सही बैठती है। वेट लॉस करने के लिए कारगर चीजें अक्सर स्वादिष्ट नहीं लगती लेकिन अगर आप तेजी से वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको इन चीजों को खाना ही चाहिए। आज हम आपको ऐसी चीजें बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से तेजी से वजन कम होता है।
पॉलीफेनोल्स फूड्स
पॉलीफेनोल्स पोषक तत्व है, जो पौधों में काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इन्हें गुड बैक्टीरिया के नाम से भी जाना जाता है। जो डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छे होते हैं। इसकी सही मात्रा पाने के लिए आपको फल, सब्जियां, राजमा, बीन्स जैसी चीजें डाइट में शामिल करनी चाहिए।
प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स फूड्स
वजन घटाने में तेजी लाने के लिए प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स को शामिल करने की सलाह देते हैं। इसमें दूध, दही, पनीर छाछ जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। जिससे कि आपका डाइजेशन ठीक रह सके।
पेट की चर्बी घटाने के लिए जरूर खाएं
-मूंग की दाल पोषण से भरपूर होती है इसलिए आपको प्रोटीन की मात्रा की पूर्ति के लिए मूंग की दाल जरूर खानी चाहिए। मूंग की दाल जल्दी पच जाती है। इसे खाने से पेट की चर्बी कम होती है।
-रागी भी एक ऐसा फूड है, जो न सिर्फ प्रोटीन से भरपूर होते हैं बल्कि इनमें फाइबर की मात्रा भी पाई जाती है। आप रागी को ब्रेकफास्ट में जरूर खाएं। इसे खाने से तेजी से वेट लॉस होता है।
-आप अगर अंडे खाते हैं, तो इससे बेहतर ब्रेकफास्ट नहीं है। अंडे में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। अंडे खाने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है इसलिए यह बेस्ट ऑप्शन है।
-दूध को कम्पलीट फूड माना जाता है इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करना न भूलें। दूध को डाइट में शामिल करने से आपका डाजेशन सिस्टम बेहतर रहता है और आपको जल्दी भूख नहीं लगती।

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह