रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटी सहित एक व्यक्ति शामिल है। घटना लैलूंगा से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम केशला में शुक्रवार देरशाम की बताई जा रही है। बारिश से बचने तीनों शिव मंदिर में पहुंचे थे। बारिश के बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली मंदिर पर गिरी, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। लैलूंगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसआई बलदेव सिंह पैकरा ने बताया कि लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम केशला निवासी कमला सारथी (30 वर्ष) अपनी मां हुलासो बाई (60 वर्ष) के साथ शुक्रवार की शाम 5 बजे शिव मंदिर के पास तालाब किनारे गई थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने मां-बेटी दोनों मंदिर में जा पहुंचे। कमला और हुलासो बाई के साथ वहां गांव का सुखीराम बंजारा (34 वर्ष) भी बारिश से बचने मंदिर के दरवाजे पर खड़ा था।
पुलिस कर रही मामले की जांच
तेज बारिश और गर्जना के बीच आकाशीय बिजली गिरी, जिससे शिव मंदिर में शरण लेने वाले तीनों इसकी चपेट में आ गए। बारिश थमने के बाद जब गांव के लोग तालाब पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। मंदिर के दरवाजे पर सुखीराम बंजारा, अंदर कमला बाई और उसकी मां हुलासो की लाश पड़ी थी। गांव सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लैलूंगा पुलिस गांव पहुंची और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह