नई दिल्ली. शहनाज गिल अपनी क्यूटनेस और डाउन टु अर्थ नेचर के लिए जानी जाती हैं। उनकी सादगी और शालीन अंदाज फैंस को बहुत पसंद है। शहनाज गिल बेधड़क वो काम करती हैं जो उन्हें करना पसंद है। पिछले दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शहनाज गिल रैंप वॉक के दौरान डांस करने लगी थीं क्योंकि बैकग्राउंड में बज रहा म्यूजिक उन्हें अच्छा लग रहा था। अब मलाइका अरोड़ा भी कुछ ऐसा ही करती नजर आई हैं।
मलाइका ने किया शहनाज को कॉपी?
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह फैशन शो में रैंप वॉक करने के दौरान डांस करने लगीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्यूट वीडियो पर बेहिसाब लाइक्स आए हैं लेकिन कमेंट सेक्शन में लोग उन पर शहनाज गिल को कॉपी करने के आरोप लगा रहे हैं। लोगों ने उन्हें ऐसा करने के लिए जमकर ट्रोल किया है।
‘शहनाज का डांस देखकर अब सब रैंप पर नाचेंगे’
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- शहनाज का डांस देखकर अब सब रैंप पर नाचेंगे। बहुत से लोगों ने इस कमेंट पर रिप्लाई किया- मैं भी बिलकुल यही सोच रहा था। एक यूजर ने लिखा- सेम थॉट भाई। एक शख्स ने लिखा- ये मुंह सीधा रखकर क्यों नहीं नाचती है कभी। वहीं कई लोगों ने मलाइका अरोड़ा की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा- ये वक्त के साथ और कूल होती जा रही है।
मलाइका अरोड़ा के लुक ने जीता फैंस का दिल
बता दें कि मलाइका अरोड़ा इस फैशन शो में शो स्टॉपर बनी थीं। वह यलो कलर का लहंगा पहनकर इस शो में पहुंची थीं। उन्होंने बिंदास अंदाज में रैंप पर ही डांस करना शुरू कर दिया और उनके साथ-साथ बाकी मॉडल्स ने भी स्टेज पर डांस करना शुरू कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह