April 25, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों का लगातार काट रही है चालान

नई दिल्ली :- देश की राजधानी दिल्ली सरकार और पुलिसकर्मी सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार प्रयास करती रहती है. अभी हाल में सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ी सख्ती बरती जा रही है. सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है. Traffic Police लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों का Challan काट रही है. पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने सैकड़ों लोगों के चालान काटे हैं.

नियमों का उल्लंघन पड़ेगा महंगा

शनिवार 24 सितंबर को पीछे बैठे यात्रियों की Seat Belt नहीं लगाने पर 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इसके अलावा गलत दिशा में वाहन चलाने पर कार्रवाई करते हुए 165 चालान काटे गए हैं. इससे पहले शुक्रवार को काले चश्मे वाले 30 वाहनों, पीछे की सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 53 वाहनों, गलत साइड ड्राइविंग के 206 वाहनों और नाबालिग चालक होने पर 1 वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है.

भूल कर भी ना करें ये गलती

दिल्ली पुलिस का सबसे ज्यादा Focus दो नियमों पर है. ये दो नियम वाहन के काले शीशे और पीछे की सीट बेल्ट से संबंधित हैं. कई लोग अभी भी कार के शीशे पर फिल्म लेकर घूम रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 25 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है. इसके अलावा पीछे की सीट बेल्ट नहीं लगाने पर भी चालान काटा जा रहा है.

Social Media पर भी साझा की जानकारी

पुलिस न सिर्फ Social Media प्लेटफॉर्म के जरिए जागरूकता अभियान चला रही है, बल्कि गलत काम करने वालों को सजा भी दे रही है. इससे लोगों में जागरूकता फैलेगी. इससे सड़क हादसों को रोका जा सकता है. सड़क सुरक्षा में सभी को इन यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए. Delhi Traffic Police ने भी अपने ट्विटर Account पर ट्वीट करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर जानकारी दी है