नई दिल्ली :- बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए कई लोगों की परेशानी बनी हुई है की किस Sector में पैसा लगाया जाना चाहिए. अगर आप भी यह सोच रहे हैं की इस बार दिवाली पर किस सेक्टर में पैसा लगाकर अच्छी Income कर सकते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे सेक्टर के बारे में जानकारी देने वाले हैं … जहां निवेश करके आप अच्छा Return प्राप्त कर सकते हैं.
ग्लोबल मार्केट में भी हो रही बिकवाली हावी
बता दें कि इस समय ग्लोबल मार्केट में स्थिति खराब होने का सीधा- सा असर अब घरेलू बाजार पर भी देखा जा सकता है. इस समय घरेलू मार्केट में भी गिरावट हावी है. अमेरिका में Interest Rates में बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद ग्लोबल मार्केट समेत कई अन्य बाजारों में भी Selling हावी हो गई है.
जानिय एक्सपर्ट की राय
आपको बता दें कि Wright Research की फाउंडर सोनम श्रीवास्तव के अनुसार, Dollar की Value में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस कारण से घरेलू बाजारों में भी वोलेटिलिटी रह सकती है. बताया जा रहा है कि बढ़ता हुआ डॉलर हमेशा टेक्नोलॉजी और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के लिए अच्छा रहता है, परंतु अब स्थिति Change हो गई है, जिसकी वजह से शायद इन सेक्टर में उस तरह की तेजी देखने को न मिले.
किन- किन सेक्टरों में मिल सकता है मुनाफा
जानकारी के मुताबिक अगर आप इस समय दिवाली पर खरीदारी करना चाहते हैं तो फेस्टिव सीजन के लिए आपको कुछ खास स्टॉक या फिर सेक्टर पर नजर बनाकर रखनी होगी. सोनम श्रीवास्तव का कहना है कि जो भी सेक्टर कमोडिटी का Use करेंगे, वे निवेशक उन स्टॉक्स में निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. बता दें कि निवेशक सीमेंट सेक्टर, फर्टिलाइजर सेक्टर, ऑटो सेक्टर और कंज्यूमर सेक्टर जैसी जगहों पर पैसा लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. इसके अलावा आपको बता दें कि जब रिजर्व बैंक अपनी दरें बढ़ाता है तो इससे Banking सेक्टर को अच्छा मुनाफा होता है. इसको देखते हुए बैंक Share में पैसा लगाना भी अच्छा Option साबित हो सकता है.
किन शेयरों से मिल सकता है फायदा
अगर एक्सपर्ट की मानें तो निवेशक अंबुजा सीमेंट, एलटी, एमएंडएम, अडानी विल्मर और टीआई इंडिया के शेयरों में पैसा लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी