नई दिल्ली :- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) महिलाओं और लड़कियों की Financial Needs को देखते हुए एक नई योजना लेकर आया है. इस योजना का नाम एलआईसी आधारशिला योजना (LIC Aadhaar Shila Scheme) है. LIC की इस स्कीम में आप बहुत कम इन्वेस्ट करके अच्छा लाभ ले सकते हैं. एलआईसी में निवेश करना सुरक्षा की नजर से भी उत्तम है, अर्थात एलआईसी में निवेश करना सुरक्षित है.
रोजाना जमा करने होंगे सिर्फ 29 रुपए
LIC आधार शिला योजना Nonlinked, इंडिविजुअल और पार्टिसिपेटिंग योजना है. इस योजना की विशेषता के बारे में बात करें तो आपको प्रतिदिन केवल 29 रुपए जमा करने होंगे तथा इसके Mature होने पर आपको 4 लाख रूपये प्राप्त होंगे. छोटी बचत को निवेश करने के लिए यह काफी अच्छी स्कीम है. इस योजना के लिए आपको ज्यादा बचत की आवश्यकता नहीं होगी. LIC की इस स्कीम में 8 से 55 साल की महिलाएं Invest कर सकती है. योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना अनिवार्य है.
न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 साल के लिए कर सकते हैं Investment
आपको बता दें कि यदि मैच्योरिटी से पहले Policy Holder की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को फाइनेंशियल सपोर्ट (financial support) दिया जाएगा. स्कीम के अंतर्गत आपको लोन की सुविधा (loan facility) भी दी जाती है. आप इस योजना में कम से कम 10 साल और अधिक से अधिक 20 साल के लिए निवेश कर सकते हैं.
दीर्घकालीन निवेश के लिए बेहतरीन योजना
अगर आप आधार शिला योजना में हर दिन 29 रुपये निवेश करते हैं तो महीने में कुल 899 रुपये की राशि जमा होगी. इसी प्रकार एक साल के अंदर 10,959 रुपये तक जमा हो जाएंगे. 20 साल में यह निवेश राशि 2,14,000 होगी. इसके बाद Maturity पर आप 3,97,000 रूपये प्राप्त कर पाएंगे. महिलाओं के लिए यह Long Term निवेश का बेहतरीन प्लान है.

More Stories
पिथौरा में मादा नीलगाय का शिकार, पकाने से पहले वन विभाग ने दबोचे दो आरोपी, चार फरार!
छत्तीसगढ़ में अवैध रेत और मिट्टी उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई: खनिज विभाग ने दर्ज किए 24 मामले!
मौत का सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा शिशुपाल पर्वत