चंडीगढ़ . जल प्रबंधन और संसाधन के क्षेत्र में इस्रायल के साथ मिलकर काम करने के लिए हरियाणा सरकार टास्क फोर्स बनाएगी. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है. मंगलवार को इस्रायल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की. मनोहर लाल ने कहा कि जल संसाधन के क्षेत्र में काम करते हुए आगे की और अग्रसर हो रहें है. हरियाणा में घटते जलस्तर और इस्रायल में कम पानी की समस्या है. ऐसे में दोनों मिलकर तकनीक व अन्य विषयों पर काम कर सकते हैं. प्रदेश में जल स्तर तेजी से गिर रहा है, ऐसे में प्रदेश सरकार पानी बचाने के लिए लगातार कुछ उपाय कर रही है.
मिलकर काम करने की है जरूरत
हम पानी की चुनौती को समझते हैं. मुझे लगता है कि हमें मिलकर काम करने की आवश्यकता है. इस्रायल पहले ही हरियाणा के साथ कृषि और बागवानी के क्षेत्र में सहयोग कर रहा है. दोनों को एक-दूसरे की तकनीक, अविष्कार और चुनौतियों से सीखने की जरुरत है. मुख्यमंत्री ने इस्रायल के प्रतिनिधिमंडल का आह्वान किया कि वे ऐसे प्रोजेक्ट व योजनाएं हरियाणा में लेकर आएं, जिससे पानी का सही इस्तेमाल किया जा सके और कम पानी में भी भूमि की ऊपजाऊ शक्ति बनी रहे.

More Stories
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी. एन. दीवान के सम्मान में विदाई एवं सहभोज समारोह संपन्न
NH – 53 पर चक्का जाम : सैकड़ों वाहनों का आवागमन हुआ ठप..
गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार