May 4, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मंजीत शारीरिक रूप से विकलांग होने के बावजूद भी स्विमिंग में कमाल कर दिखाया लगातार 36 KM तैरकर बनाया रिकार्ड

बहादुरगढ़ :- सभी ने सुना होगा ही होगा कि हौसलों से ही उड़ान है. जब तक इंसान में साहस और हौसला है, वो अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाता है. हम आपको झज्जर जिले के एक ऐसे ही लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जो शारीरिक रूप से विकलांग होने के बावजूद भी सात समुंदर पार सी- स्विमिंग में कमाल कर दिखाया. मनजीत दुबलधन निवासी साधारण किसान छज्जूराम का बेटा है. जो पिछले काफी समय से पैरा स्विमिंग कर रहा है. मंजीत अब तक स्विमिंग में 20 नेशनल Gold Medal जीत चुका है.

6 सदस्यों के साथ मिलकर पार किया नॉर्थ चैनल  

बता दे कि उत्तरी आयरलैंड के धोनाधाड़ी स्कॉटलैंड के Port पैट्रिक तक रिले रेस का आयोजन किया गया था. जिसमे दुबलधन निवासी दिव्यांग मंजीत तैराक ने अपने टीम के कुल 6 सदस्यों के साथ मिलकर 36 किलोमीटर लंबे North चैनल को 14 घंटे 39 मिनट में पार कर Medal हासिल किया है. 6 सदस्यों की इस टीम में मंजीत सहित 3 दिव्यांग है. मंजीत North चैनल को पार करने वाले भारत और एशिया के पहले पैरा खिलाड़ी, और हरियाणा के भी पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

एशिया में पहली बार Medal हासिल कर बनाया रिकॉर्ड 

मंजीत कादियान की टीम में पश्चिम बंगाल से रिमो शाहा, असम से एल्विश, तमिलनाडु से स्नेहन, नागपुर से जयंत कुमार और MP के सत्येंद्र लोहिया शामिल थे. इन 6 खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ी दिव्यांग है. पूरी टीम की मेहनत और लगन से एशिया में पहली बार 36 किलोमीटर की दूरी पर दिव्यांग तैराक ने स्विमिंग करने का रिकॉर्ड बनाया है, और पूरे एशिया में देश का नाम रोशन किया है