नई दिल्ली . कांग्रेस ने नये अध्यक्ष के चुनाव के के कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है।
कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के अध्यक्ष पड़ के चुनाव के लिए अधिसूचना आज जारी कर दी गई है और 24 से 30 सितंबर तक सुबह 11 बजे से अपराहन 3 तक किसी भी दिन नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच का काम एक अक्टूबर को होगा और जिन उम्मीदवारों के नाम सही पाए जाएंगे उसी दिन शाम तक उनकी सूची भी जारी कर दी जाएगी। आठ अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं।
चुनाव प्रभारी ने बताया कि 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी और फिर 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक सभी प्रदेश मुख्यालयों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी और मतों की गणना का काम पूरा होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र