केरल: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 15वें दिन की शुरुआत कोच्चि के परंबयम जुमा मस्जिद से की। इससे पहले आज सुबह राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और यूसी कॉलेज, अलुवा में एक पौधा लगाया, जहां बापू ने 97 साल पहले एक आम का पेड़ लगाया था। भारत जोड़ो यात्रा केरल की धरती में प्रवेश कर चुकी हैं। यात्रा का आज 15वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज की यात्रा शुरुआत कोच्चि के परंबयम जुमा मस्जिद से की। राहुल गांधी समेत तमाम पदयात्रियों ने परंबयम जुमा मस्जिद से मार्च निकाला।
इस दौरान राहुल गांधी ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबसे मुलाकात कर उनसे बातचीत भी की। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की कई ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी है, जिनमें लोगों के साथ उनका जुड़ाव साफ नजर आ रहा है। ऐसी ही एक तस्वीर आज की यात्रा के दौरान भी सामने आई। राहुल गांधी इसमें एक दिव्यांग बच्चे का हाथ थामे चल रहे हैं। राहुल गांधी ने यूसी कॉलेज अलुवा में 1925 में बापू द्वारा वहां लगाए गए आम के पेड़ पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान राहुल ने लक्षद्वीप से अतिथि यात्रियों द्वारा लाया गया एक पौधा भी लगाया। यात्रा के तीसरे दिन भी केरल चरण के पिछले 14 दिनों की तरह ही लोगों की उत्साहजनक भीड़ देखी गई। ‘भारत जोड़ो यात्रा के तहत 150 दिनों में पदयात्रा करते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। बता दें कि, आज राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत राहुल के साथ इस यात्रा में नजर आएंगे।

More Stories
सुदूर पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में अब ‘राष्ट्रवादी राजनीति’ मुख्यधारा का हिस्सा बनी : लता उसेण्डी
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा एवं एनडीए की ऐतिहासिक जीत ‘नए भारत’ के संकल्प की विजय : किरण देव
विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय