August 28, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

3 फीट के दूल्हे को मिली साढ़े 3 फीट की दुल्हन, रब ने बना दी जोड़ी…

किसी ने ठीक ही कहा है कि जोड़ियां ऊपर से आती हैं और लाख कोशिशें की जा सकती हैं, लेकिन सात जन्मों का बंधन पहले से ही तय होता है. ऐसा ही अनोखा मामला बिहार के छपरा (bihar Marriage News) से सामने आया है. यहां तीन फीट के दूल्हे को साढ़े तीन फीट की दुल्हन मिली है. जाति बंधन तोड़कर दोनों सात जन्मों के लिए एक हो गए.

दरअसल, चांचौरा के रामकोलवा गांव निवासी 23 वर्षीय श्याम कुमार की हाइट उसकी शादी में रोड़ा बन रही थी. लाख कोशिशों के बावजूद तीन फीट के श्याम कुमार दूल्हा नहीं बन पाए. इसी बीच श्याम की जिंदगी में देवदूत बनकर शैलेश सिंह आए और उनकी वजह से श्याम की जिंदगी बदल गई.

शैलेश ने श्याम का परिचय मढ़ौरा के भवलपुर निवासी 30 वर्षीय रेणु से कराया. कद कम होने के कारण रेनू की शादी भी नहीं हो पा रही थी. साढ़े तीन फीट की शादी नहीं होने से रेनू के घरवाले भी परेशान थे.

शैलेश की पहल पर दोनों परिवार मिले और रिश्ता तय हुआ. तय समय पर दूल्हा-दुल्हन सहित परिवार के लोग मढ़ौरा स्थित गढ़देवी मंदिर पहुंचे और भगवान को साक्षी मानकर शादी कर ली.

शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं इलाके के लोगों के बीच यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है.