नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रही कवायद के बीच कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने तमाम आशंकाओं को दूर किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव में एक से ज्यादा अगर प्रत्याशी होंगे, तो देश के सभी राज्यों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में वोटिंग होगी.
मधुसूदन मिस्त्री ने नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर पीसीसी डेलीगेट्स की मीटिंग बुलाएंगे. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और एआईसीसी सदस्यों का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष को दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि कल सेक्शन्स ऑफ पीपल में थोड़ी गलतफहमी हो गई थी, इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इसमें जो प्रस्ताव की जो प्रक्रिया है, उसका कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा, न ही कोई असर होगा.उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव यह स्वतंत्र व्यवस्था है, जिसमें 24 से 30 सितंबर तक नामांकन होगा. नामांकन के बाद आवेदनों की स्क्रूटनी होगी, इसके बाद सात दिनों के नाम वापसी की अवधि के बाद चुनाव में एक से ज्यादा प्रत्याशी होने पर चुनाव होंगे.

More Stories
MP Cabinet का मेगा फैसला! ₹7,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश, सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट और ड्रोन सेंटर को मिली मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर CJP का बड़ा बयान! बोली- पहले हमारी सभी मांगें मानो, फिर कोई और राहत दें
Johnson & Johnson पर ₹52,700 करोड़ का समझौता! क्या बेबी पाउडर से होता है कैंसर? जानिए पूरा सच