नई दिल्ली/दि बीबीसी लाइव : शाहदरा के शालीमार पार्क में सड़क के किनारे तन्मयता से जूते और चप्पलों की मरम्मत करने वाले रामदास समेत गांधीनगर, कृष्णानगर, लक्ष्मीनगर और विश्वास नगर के 40 मोची जिन्होंने शायद ही कभी हवाई जहाज में यात्रा करने का सपना भी देखा हो. लेकिन अब इनका न देखा हुआ सपना भी पूरा होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर ये 40 मोची हवाई यात्रा करने जा रहे हैं. वे सभी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे, वहां पर काशी विश्वनाथ के साथ संत रविदास मंदिर में पूजा करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना करेंगे.
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यह अनोखी पहल पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने की है. वह इन 40 मोचियों के साथ इंडिगो की फ्लाइट से 17 सितंबर को सुबह वाराणसी पहुंचेंगे.

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश