बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिलने की खबर है। थाना बासागुड़ा और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे और निशानदेही पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियारों से जुड़ी सामग्री और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम ने पेगड़ापल्ली के जंगल में तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया। इसी दौरान बोगम लखमू, उम्र 39 वर्ष, निवासी चिन्नागेलूर, थाना तर्रेम को पकड़ा गया।
पूछताछ में सामने आई अहम जानकारी
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के चिन्नागेलूर DAKMS सदस्य के तौर पर काम करने की बात बताई। पुलिस का दावा है कि आरोपी नक्सल संगठन से जुड़ी सामग्री और विस्फोटक को छिपाने के लिए ले जाने का काम करता था।
इसके बाद सुरक्षा बलों ने उसकी निशानदेही पर जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान अलग-अलग प्रकार की विस्फोटक और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
लांचर और जिंदा कारतूस सहित सामान बरामद
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान निम्न सामग्री जब्त की गई:
- 01 BGL लांचर
- 18 BGL सेल
- 12 तीर बम
- 01 हैंड ग्रेनेड
- .303 के 15 जिंदा राउंड
- 31

More Stories
बांध टूटने से मचा हाहाकार! दरार की सूचना के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, खेतों में डूबी किसानों की धान की फसल
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार