August 30, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। पड़ाव स्थित थोक मार्केट के पास बने धार्मिक स्थल में साईं बाबा, भगवान हनुमान और भगवान शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

सुबह सामने आई क्षतिग्रस्त प्रतिमाएं

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह लोगों की नजर धार्मिक स्थल में मौजूद क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं पर पड़ी। इसके बाद घटना की खबर आसपास के इलाकों में तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित होने लगे।

घटना की जानकारी मिलने रायपुर के गुढ़ियारी इलाके के पड़ाव स्थित शिव-हनुमान मंदिर में , नौकरी न मिलने से निराश 42 वर्षीय हेमंत अग्रवाल ने छेनी-हथौड़े से शिव, हनुमान और साईं बाबा की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दीं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.