May 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

तीन करोड़ की सड़क तीन महीने नहीं टिकी..

भ्रष्टाचार का ये आलम..
जिले के ग्राम कपूडीह (बिरसिंगपाली) में तीन करोड़ की सड़क तीन महीने नहीं चली!

सरकार दावा करती है..
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, क्या यही गुणवत्ता है??

Pwd मंत्री अरुण साव ने भी चेतावनी देते हुए कहा था कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा!

जानकारी अनुसार वे अवैध रूप से rest house में रह रहे हैं जबकि इन्हें सरकारी भवन आबंटन है!

सरायपाली // अविनाश साहू :

सरायपाली लोक निर्माण विभाग एक बार फिर से चर्चा में है..
करोड़ों की सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता देखने को मिल रही है.

ग्रामीणों द्वारा जांच की मांग की गई थी बावज़ूद घटिया निर्माण संपन्न हो चुका है. अपना पाप छुपाने सड़क के साइड solder में मिट्टी डाल कर पूरे रोड को मिट्टी से लिपाई पोताइ कर दिया गया है!

सड़क बनते ही हफ्ता भर नहीं हुई, अब उखड़ने लगी है, पैर से घसने पर बजरि डामर उखड़ने लगा है.

मामला ग्राम पंचायत बिरसिंगपाली अंतर्गत ग्राम कापुडीह का है जहां नए सड़क मार्ग जो कि ढाई किलोमीटर का है , बनते ही सड़क उखड़ने लगी है. पूरे विभाग को इस घटिया निर्माण कार्य की जानकारी है..!!

उक्त निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया जिससे महज कुछ हफ्तों में ही करोड़ों की सड़क उखड़ने लगी है।

कापुडीह मार्ग पर नए सड़क निर्माण के दौरान सामग्री का उपयोग निर्धारित मात्रा में नहीं किया गया जिसे लेकर ग्रामीण जनों ने sdm से शिकायत कर चुके है!

खुद ठेकेदार के mate अमन तिवारी ने कैमरा में कुबूल किया कि निर्धारित मात्रा से कम का material डाला जा रहा है , पूछने पर डामर का percentage. Grade कितना है ग्रेडिंग कुछ नहीं बता पाया !

कार्य स्थल पर इंजिनीयर मुकेश नायक भी अक्सर नदाराद रहते हैं!

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सड़क से जुड़े पुल निर्माण में भी लापरवाही देखी गई है और अब बड़े वाहनों के आवागमन में खतरा बना हुआ है।

इस संबंध में ग्रामीणों के साथ सरपंच ने भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।

मामले में . .
PWD SDO- N.K tiwari का मौन समर्थन है.

कई अधिकारी मुख्यालय वा office time मे नदारद रहते हैं!