रायपुर। पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे लगातार अपराधिक गतिविधियों एवं चाकूबाजी पर अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं पूर्व में चाबूबाजी में गिरफ्तार आरोपियों के तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है।
19.05.2026 को प्रार्थी प्रार्थी बलराज शर्मा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.05.2026 को रात्रि 00.10 बजे प्रार्थी साहू मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास टिकरापारा में अपने दोस्त रितिक नंद के घर गया हुआ था खाना खाकर घर के बाहर बीडी पी रहा था तभी एक लडका आर्यन ठाकुर प्रार्थी के पास आया और यहां पर कैसे खडा है चोरी करने आया है क्या कहने लगा तो प्रार्थी उसे बोला कि क्या मैं चोर लग रहा हूं उसी बात पर वह प्रार्थी को मां बहन की गंदी गंदी गालियां व जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से आज तुझे जान से मार दुगा कहकर प्रार्थी के पेट पर जानलेवा हमला करने लगा तो प्रार्थी अपने हाथ से बचाव किया तो उसके दाहिना हाथ के पंजा एवं कलाई में चोट आया है की प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा रायपुर में अपराध क्रमांक 434/2026 धारा 109 भा. न्याया संहिता, 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को प्रकरण में गंभीरता से विवेचना करने एवं फरार आरोपी को शीघ्र पता तलाश कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना टिकरापारा द्वारा थाना संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण के फरार आरोपी की पता तलाश प्रारंभ किया गया। पता तलाश के दौरान पुलिस द्वारा फरार आरोपी के छूपने के संभावित स्थानों पर दबिस दिए एवं मुखबीरों से भी आरोपी के संबंध में लगातार पूछताछ कर घटना के तत्काल बाद प्रकरण के फरार आरोपी का पता तलाश कर प्रकरण में प्रयुक्त धारदार लोहे के चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेन्द्र पिता स्व. इन्द्र कुमार ठाकुर उम्र 20 वर्ष रायपुर

More Stories
रायपुर: कोल लेवी वसूली मामले में ACB/EOW ने 1000 पन्नों का पूरक चालान पेश किया
सूरजपुर में बाल विवाह रोकने की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी बनाए गए
Pelican Casino: Przegląd popularnego serwisu hazardowego