रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार शाम प्रशासनिक अमले में एक बड़ा फेरबदल करते हुए 42 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। राज्य शासन द्वारा जारी इस सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में बदलाव के साथ-साथ मैदानी स्तर पर भी बड़ी सर्जरी की गई है। इस फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि प्रदेश के 7 महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है।
अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर पर बड़े बदलाव
ऋचा शर्मा (1994): अपर मुख्य सचिव (ACS), वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को अब अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया है। उनके पास विकास आयुक्त और ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत संस्थान के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
मनोज कुमार पिंगुआ (1994): ACS, गृह एवं जेल विभाग को अब ACS, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सुबोध कुमार सिंह (1997): उन्हें ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव के साथ-साथ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।निहारिका बारिक (1997): प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास को अब प्रमुख सचिव, गृह एवं जेल विभाग बनाया गया है।
इन 7 जिलों को मिले नए कलेक्टर
प्रशासनिक सर्जरी के तहत सरकार ने 7 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया है…
कोरिया: चंदन संजय त्रिपाठी (2016) को यहाँ का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज: रिचा प्रकाश चौधरी (2014) की जगह चंदन संजय त्रिपाठी को प्रभार मिला है।
सूरजपुर: एस. जयवर्धन (2014) की जगह अब रेना जमील (2019) सूरजपुर की नई कलेक्टर होंगी।
बीजापुर: संबित मिश्रा (2018) के स्थान पर विश्वदीप (2019) को बीजापुर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़: डॉ. संजय कन्नौजे (2016) की जगह पद्मिनी भोई साहू (2016) को कलेक्टर बनाया गया है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: श्रीमती लीना कमलेश मंडावी (2016) की जगह डॉ. संतोष कुमार देवांगन (2013) नए कलेक्टर होंगे।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: डी. राहुल वेंकट (2015) की जगह संतान देवी जांगड़े (2016) को कलेक्टर पदस्थ किया गया है।
महत्वपूर्ण विभागों में अन्य नियुक्तियां
अविनाश चंपावत (2003): सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ अब उन्हें सचिव, उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
शम्मी आबिदी (2007): सचिव, महिला एवं बाल विकास को अब सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा राहत एवं पुनर्वास की जिम्मेदारी दी गई है।
बसवराजू एस. (2007): उन्हें सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग बनाया गया है।
विश्वदीप (2019): रायपुर नगर निगम आयुक्त को अब बीजापुर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि संबित मिश्रा (2018) अब रायपुर नगर निगम के नए आयुक्त और स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक होंगे।
विकास और निगरानी पर जोर
इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रभात मलिक (2015) को संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए नई स्वतंत्र जिम्मेदारियां दी गई हैं, ताकि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो सके।

More Stories
खूंटीटोली सुशासन शिविर: 102 आवेदनों का मौके पर समाधान, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की पूरी जानकारी
अंधेरे से उजाले की ओर: कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
रायपुर में IPL 2026 के मुकाबलों को लेकर प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर ने स्टेडियम में सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा की