आग लगता देख कार सवार ने कूदकर बचाई जान
सरायपाली // अविनाश साहू :
जय स्तंभ चौक, पदमपुर रोड पर अचानक एक कार में आग लग गई, आग लगता देख कार सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई.

मामला दोपहर करीब 12:20 का बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा लगाया जा रहा है!
कार सवार दुलारपाली निवासी कोई साहू जी का बताया जा रहा है !
घटना के तुरंत , मौके पर पुलिस टीम पहुची और नगर पालिका की दमकल वाहन ने आग पर काबु पाया !
आग लगते ही आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई , पुलिस प्रशासन ने route divert कर बड़ी अनहोनी होने से आम जन को बचाया साथ ही सचेत किया!
मामले में आगे जांच कार्यवाही चल रही है..!!
ज्ञातव्य हो कि शहर में भारी गर्मी के चलते आगजनी की यह दूसरी घटना है इसे देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है और मुस्तैदी के साथ आग बुझाने के कार्य को अंजाम दिया है!

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन