निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 30 अप्रैल तक कर सकते हैं पंजीयन
महासमुंद, भारतीय सेना में अग्निवीर के विभिन्न पदां पर भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसमें 17 वर्ष से 21 वर्ष तक के न्यूनतम 8वी से स्नातक/ डिप्लोमा उत्तीर्ण योग्य आवेदकों द्वारा अपना आवेदन भारतीय सेना के वेबपोर्टल www.joinindianarmy.com पर अग्निवीर कैटेगरी (अग्निवीर पुरुष जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (10वीं), ट्रेडमैन (8वीं), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थायी कैडर (नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार सेना शिक्षक तथा धर्म शिक्षक) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदकों के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद aद्वारा लिखित परीक्षा के पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। यह निःशुल्क प्रशिक्षण 04 मई से प्रारंभ होकर 4 जून 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों एवं आवेदकों की संख्या अनुसार ऑनलाइन, ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किया जा सकता है। महासमुन्द जिले के ऐसे आवेदक जो उक्त निःशुल्क प्रशिक्षण में सम्मिलित होना चाहते है, वे रोजगार विभाग के वेबपोर्टल erojgar.cg.gov.in पर 30 अप्रैल 2026 तक अपना नाम प्रस्तावित करें। इस संबंध में अधिकारी जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय महासमुंद अथवा कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07723-299025 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

More Stories
बस्तर में स्वास्थ्य अभियान की रफ्तार ने बदल दी तस्वीर, सुदूर अंचलों में बढ़ा लोगों का भरोसा!
हाईकोर्ट ने खारिज की IAS रानू साहू के रिश्तेदारों की याचिकाएं, ईडी ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति!
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल: माओवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज और नई उम्मीद!