आगर. पुलिस ने करीब 500 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद करने में सफलता हासिल की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जब्त विस्फोटक पदार्थ की कीमत एक लाख बताई जा रही है।
दरअसल, आगर मालवा जिले की पिपलोन चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेहरखेड़ी गांव के गोविंद दास बैरागी के मकान में अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी, तो गोविंद दास के घर से 20 पेटियां बरामद हुई। जिनमें कुल 180 जिलेटिन की छड़ी भरी हुई थी। पुलिस ने गोविंद दास को तुरंत हिरासत में लिया। इस दौरान दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बरामद माल का वजन 500 किलो के करीब बताया जा रहा है। जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है।
बता दें कि यह जिलेटिन की छड़ें विस्फोट के लिए उपयोग में आती हैं। पुलिस द्वारा फरार आरोपी गोपाल सोंधिया और श्याम सिंह की तलाश की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी गोविंद दास बैरागी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह माल कहां से लेकर आया था और इसका कहां उपयोग किया जाना था।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल